अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया
यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। इस तरह उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में इतने ही गेंदों पर शतक लगाया था
क्लासेन ने इस सीजन का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 30 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया था
वैभव इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने गुजरात के खिलाफ इसी सीजन 35 गेंदों पर शतक लगाया था
यूसुफ पठान और क्लासेन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है
डेविड मिलर ने 2013 में पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों पर शतक लगाया था और वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं
E की भीड़ में F को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?