अमर उजाला
Thu, 7 December 2023
गंभीर और श्रीसंत के बीच मामला अब बढ़ चुका है। श्रीसंत ने पूर्व भारतीय ओपनर पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर गंभीर का श्रीसंत को जवाब में का एक पोस्ट भी सामने आया है
दरअसल, लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर और गुजरात जाएंट्स के गेंदबाज श्रीसंत भिड़ गए थे
दोनों के बीच तूतू-मैंमैं की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए। मैच के बाद श्रीसंत ने एक वीडियो पोस्ट कर गंभीर पर बड़े आरोप लगाए थे
This browser does not support the video element.
श्रीसंत ने कहा- मिस्टर फाइटर बिना किसी कारण के अपने सभी साथियों से लड़ता है। वह वीरू भाई (वीरेंद्र सहवाग) समेत अपने सीनियर खिलाड़ियों और कई लोगों का सम्मान भी नहीं करते
उन्होंने कहा- बिना किसी उकसावे के वह मुझे कुछ ऐसा कहते रहे जो बहुत असभ्य है। यह बात गौतम गंभीर को कभी नहीं कहनी चाहिए थी। श्रीसंत ने कहा कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर कहकर बुलाया था
This browser does not support the video element.
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'मेरी कोई गलती नहीं है। बार-बार वह मुझे फिक्सर कह रहे थे। मैंने तो सिर्फ उनसे इतना पूछा कि आप मुझे क्या और क्यों कह रहे हो
श्रीसंत ने कहा- किसी इंटरव्यू में जब उनसे विराट (कोहली) के बारे में पूछा जाता है, तो वह कभी नहीं बोलते, वह कुछ और बोलते हैं। मैं इससे अधिक विस्तार में नहीं जाना चाहता
श्रीसंत ने कहा- मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं बहुत आहत हूं। मेरा परिवार आहत है। मैंने बुरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है
गंभीर ने श्रीसंत द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया एक पोस्ट के जरिये दी है। हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है
गंभीर ने गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- मुस्कुराइए! जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं
इरफान पठान ने गंभीर के इस पोस्ट पर कमेंट भी किया और श्रीसंत का समर्थन किया। इरफान ने लिखा- मुस्कुराना ही सबसे बढ़िया उपाय है भाई।
बेहद खतरनाक दिखते हैं ड्रैकुला तोते, क्या सच में पीते हैं खून?