अमर उजाला
Thu, 2 February 2023
शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं
जब भी वह मैदान पर जाते हैं फैंस सारा-सारा जरूर चिल्लाते हैं
दरअसल, पहले शुभमन का अफेयर सारा तेंदुलकर से बताया जाता था
हालांकि, बाद में पता चला कि शुभमन और सारा अली खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं
इसी बीच पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने भी इस बात को हवा दी है
एक्ट्रेस ने ट्वीट शेयर किया है, जिसमें वह 'सारा' का नाम अलग अंदाज में लेती नजर आईं
दरअसल, शुभमन एकबार पंजाबी चैट शो में शामिल हुए थे
इस शो को सोनम बाजवा होस्ट करती हैं, इस शो के दौरान दोनों के हाथ मिलाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई
इस पर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे, कोई सोनम के साथ शुभमन का नाम जोड़ने लगा
इस पर सोनम ने री-ट्वीट करते हुए लिखा- 'ये सारा का सारा झूठ है', साथ ही हंसने वाली इमोजी पोस्ट की
पंजाबी चैट शो में जब शुभमन से पूछा गया था कि क्या वह सारा को डेट कर रहे हैं? इस पर शुभमन ने 'शायद' में जवाब दिया था
जब सोनम ने कहा कि पूरा सच बताइए, तो शुभमन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि 'सारा दा सारा सच बोल दिया', शायद हां, शायद नहीं'
क्या आप 9 सेकेंड में बारहसिंगों के बीच छिपे पक्षी को ढूंढ लेंगे?