अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच के अलग होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है
हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ सोशल मीडिया पर तमाम चर्चाएं चल रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसको लेकर दावा किया गया है
इस बीच नताशा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने खलबली मचा दी है। दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी स्टोरी लगाई हैं
नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक इंग्लिश सॉन्ग भी लगाया है
नताशा ने जो गाना लगाया है उसका मतलब है कि ‘जीसस, आपकी मौजूदगी में एक लम्हा भी सबकुछ बदल सकता है’।
वहीं, इसकी अगली दो स्टोरीज में वह वर्कआउट करती दिख रही हैं। वह फैंस को सेल्फ केयर के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं
एक और स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें नताशा ने लिखा, 'कोई सड़क पर आने वाला है।' इस पोस्ट के बैकग्राउंड में ड्राइविंग स्कूल मैनुएल का एक साइनबोर्ड नजर आ रहा है
बवाल इस पोस्ट को लेकर हो रहा है। दरअसल, तलाक और इसके सेटलमेंट को लेकर तमाम रिपोर्ट्स आई हैं, जिससे सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं
यह भी कहा जा रहा है कि इसी वजह से हार्दिक मुंबई इंडियंस में चले गए क्योंकि उन्हें तलाक के लिए पैसे जुटाने की जरूरत थी। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती
दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और शादी से पहले ही नताशा एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। 2023 में ईसाई और हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों ने शादी की थी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम हटा लिया है। इसके बाद से ही ऐसी खबरें आने लगीं की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है
अब तक इतने ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जीती है आईपीएल ट्रॉफी, देखें सूची