आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह की कुछ यादगार पारियां

अमर उजाला

Tue, 23 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह इस साल आईपीएल के नए स्टार के रूप में उभरे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने कुछ ऐसी यादगार पारियां खेली हैं, जिसे भुला पाना मुश्किल है

Image Credit : IPL/BCCI

केकेआर ने रिंकू को सिर्फ 55 लाख रुपये में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने कुछ करोड़पति खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है

Image Credit : IPL/BCCI

रिंकू इस सीजन सबसे पहले तब चर्चा में आए जब उन्होंने गुजरात के खिलाफ 20वें ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए

Image Credit : IPL/BCCI

उस मैच में KKR को अंतिम 5 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे, तब रिंकू ने 5 छक्के लगाकर टीम जीत दिलाई, उन्होंने 21 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी

Image Credit : IPL/BCCI

रिंकू ने CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी अपनी टीम के जीत में अहम योगदान निभाया था। 145 का टारगेट चेज कर रही केकेआर की टीम ने 33 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे

Image Credit : IPL/BCCI

तब रिंकू ने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए और अपनी टीम के जीत में अहम योगदान निभाया। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था

Image Credit : IPL/BCCI

रिंकू ने पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी केकेआर को मैच जिताया था। उन्होंने उस मैच में सिर्फ 10 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया था

Image Credit : IPL/BCCI

रिंकू ने इस सीजन 14 मैचों में 474 रन बनाए, उन्हें इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल चैंपियन को कितने रुपये मिलेंगे? जानें पूरी प्राइज मनी

IPL/BCCI
Read Now