लंका प्रीमियर लीग में मैदान में घुसा सांप, कार्तिक ने बांग्लादेश का उड़ाया मजाक

अमर उजाला

Mon, 31 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

लंका प्रीमियर लीग 2023 सीजन की शुरुआत 30 जुलाई को हुई और इस सीजन के पहले मैच में जाफना किंग्स को 21 रन से जीत मिली

Image Credit : सोशल मीडिया

इस सीजन का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर गॉल टाइटंस और दाम्बुला ऑरा के बीच सोमवार को खेला गया

Image Credit : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान एक सांप खेल के दौरान मैदान पर निकल आया और इसकी वजह से मैच को बीच में ही रोक दिया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ देर तक मैच को रोके जाने के बाद उसे फिर से शुरू किया गया
Image Credit : सोशल मीडिया
यह घटना तब घटी जब दूसरी पारी में दाम्बुला की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और क्रीज पर कुसल परेरा और धनंजय डिसिल्वा मौजूद थे
Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरी पारी में जैसे ही चौथे ओवर का खेल खत्म हुआ उसी समय मैदान के एक हिस्से में बाउंड्री के पास अचानक ही सांप निकलकर सामने आ गया

Image Credit : सोशल मीडिया

जिस वक्त मैच को रोका गया उस वक्त दाम्बुला की टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे, इससे पहले गॉल टाइटंस ने पांच विकेट पर 180 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

मैदान पर सांप निकलने वाली घटना पर ट्वीट करते हुए भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नागिन इज बैक, मुझे लगा यह बांग्लादेश में है

Image Credit : सोशल मीडिया

स्मिथ से लेकर कोहली तक, बूढ़े होकर कैसे दिखेंगे दिग्गज क्रिकेटर

सोशल मीडिया
Read Now