अमर उजाला
Wed, 22 February 2023
महिला टी20 विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा
भारतीय टीम ग्रुप बी में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ए में अपने चारों मैच जीते थे
सेमीफाइनल में अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उसे अपने खेल के स्तर उठाना होगा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर नजर रहेगी
स्मृति मंधाना ने भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने तीन मैच में 149 रन बनाए हैं और वह सेमीफाइनल में भी रन बरसाना चाहेंगी
कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला इस टूर्नामेंट में नहीं चला है, वह सेमीफाइनल में यादगार पारी खेलना चाहेंगी
ऋचा घोष ने पाकिस्तान के खिलाफ 31, वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 और इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन बनाए थे, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उपयोगी पारी खेलना चाहेंगी
जेमिमा रोड्रिग्ज ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 रनों की यादगार पारी खेली थी, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक यादगार पारी खेलेंगी
गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर के ऊपर होगी, उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिए हैं
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन भारतीय खिलाड़ियों का नाम