तस्वीरों में देखिये स्मृति मंधाना के जन्मदिन का जश्न..

अमर उजाला

Sat, 19 July 2025

Image Credit : smriti mandhana-instagram
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया।
Image Credit : smriti mandhana-instagram

अपने जन्मदिन पर उन्होंने जोरदार जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें भी मंधाना ने साझा की हैं।

Image Credit : smriti mandhana-instagram

मंधाना ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों को धन्यवाद कहा है।
Image Credit : smriti mandhana-instagram

मंधाना ने लिखा- आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। यह अद्भुत यादों से भरा एक साल रहा है और मेरे दिन को विशेष बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Image Credit : smriti mandhana-instagram

भारत के लिए उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था। अब तक वह 103 वनडे और 153 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं।

Image Credit : smriti mandhana-instagram
मंधाना ने सात टेस्ट मैचों में दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 629 रन भी बनाए हैं।
Image Credit : smriti mandhana-instagram

मंधाना के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 103 वनडे में 11 शतक और 31 अर्धशतकों की मदद से 4501 रन बनाए।
Image Credit : smriti mandhana-instagram

वहीं, 153 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक शतक और 31 अर्धशतकों की सहायता से 3982 रन बनाए हैं।

Image Credit : smriti mandhana-instagram

तस्वीर में छिपा है क्राउन, पारखी नजरें ही ढूंढ पाएंगी

Adobe
Read Now