अमर उजाला
Sun, 10 March 2024
श्रीलंका ने शनिवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की
श्रीलंका ने 175 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए बांग्लादेश को 19.4 ओवर में 146 रन पर समेट दिया
मेहमान टीम ने बांग्लादेश को यह भी याद दिलाया कि वे जश्न में अपनी कलाई की ओर इशारा करके विश्व कप से विवादास्पद टाइम-आउट घटना के बारे में नहीं भूले हैं
पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का हेलमेट का पट्टा टूट गया था और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उनकी टाइम आउट की अपील वापस लेने से इनकार कर दिया था
अब बांग्लादेश के खिलाफ ट्रॉफी जीतने के जश्न के दौरान मैथ्यूज सहित श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों ने एक हाथ से कलाई की ओर इशारा करते हुए टाइम आउट का पोज दिया
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने श्रीलंका के जश्न पर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी। मैच के बाद उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि श्रीलंकाई टीम टाइम आउट होने से आगे नहीं बढ़ पाई है
शांतो ने कहा- उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और वर्तमान में रहना चाहिए क्योंकि हमने क्रिकेट के नियमों के साथ छेड़छाड़ नहीं की। मुझे लगता है कि वे अब उपद्रव कर रहे हैं, लेकिन हम इसके बारे में चिंतित नहीं हैं
इस बीच श्रीलंका के सहायक कोच नावीद नवाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम टाइम आउट मामले से उबर चुके हैं। मुझे लगता है कि बांग्लादेश ने हमें गलत समझा। दोनों टीमों को इसे भूल जाना चाहिए
कभी-कभी किसी के छूने पर क्यों लगता है करंट का झटका? यहां समझें