अमर उजाला
Sat, 12 October 2024
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने सरकारी नौकरी दी है।
तेलंगाना पुलिस ने उन्हें डीएसपी का पद सौंपा है। सिराज ने पदभार संभाल लिया है।
सिराज के अलावा कई अन्य भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें सरकार की तरफ से नौकरी दी गई है।
टी20 विश्व कप 2007 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे जोगिंदर शर्मा भी पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। वह हरियाणा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह ग्रुप कैप्टन हैं।
भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाली टीम के कप्तान रहे कपिल देव लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हैं।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर बने हैं।
अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इनकम टैक्स में कार्यरत हैं। फिलहाल वह टीम से बाहर चल रहे हैं।
अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर हैं।
एल्विश के साथ नजर आईं नताशा तो हार्दिक की हुई चर्चा, सामने आईं तस्वीरें