अमर उजाला
Mon, 19 February 2024
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तमाम रिकॉर्ड्स बन रहे हैं तो कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त हो रहे हैं
इन्हीं में से एक रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हो गया है। राजकोट टेस्ट में वह जेम्स एंडरसन के खिलाफ एक ओवर में तीन छक्के जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं
इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शामिल है जिन्होंने 2006 डेव मोहम्मद के खिलाफ एक ओवर में तीन छक्के लगाए थे
दूसरे नंबर पर भी धोनी का ही नाम आता है। उन्होंने मीरपुर टेस्ट (2007) में मोहम्मद रफीक के खिलाफ ये कारनामा किया था
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। उन्होंने पल्लेकेले में मलिंदा पुष्पाकुमारा को निशाना बनाते हुए एक ओवर में तीन छक्के ठोके थे
2019 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम टेस्ट में ये कारनामा कर दिखाया था। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे बल्लेबाज हैं
इस लिस्ट में एक नाम तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी दर्ज हैं। 2019 में खेले गए टेस्ट मुकाबले में उन्होंने जॉर्ज लिंडे के खिलाफ तीन छक्के ठोके थे
तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक नाशपाती