अमर उजाला
Mon, 23 September 2024
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही
इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में नाबाद शतक जड़ा था
मैच के दौरान हालांकि, शुभमन और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच हंसी मजाक भी हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
शुभमन ने सिराज के मजे लेते हुए कहा कि मोहम्मद सिराज ऑफिशियल आईडी है, बाकी सब फेक है, गिल का इस तरह सिराज के मजे लेना स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया
मालूम हो कि सिराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से पहले एक बार इंस्टाग्राम वीडियो में स्पष्ट किया था कि उनका कौन सा सोशल मीडिया अकाउंट सही है क्योंकि उनके नाम से कई फेक अकाउंट भी चल रहे थे
गिल ने उनके पुराने वीडियो का हवाला देते हुए सिराज के मजे लिए जो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गया
भारत और बांग्लादेश के बीच अब 27 सितंबर से कानपुर में दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा
यूरोप में होगा इस्लाम का राज, बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया