कार की छत पर शुभमन गिल का स्टंट, बने स्पाइडर-मैन

अमर उजाला

Fri, 19 May 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में भारतीय स्पाइडर-मैन की आवाज बने हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मुंबई में गुरुवार को स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें शुभमन ने ब्लॉकबस्टर एंट्री की

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन युवा बल्लेबाज कारों पर चढ़े और कारों में से एक पर खड़े होकर स्पाइडर मैन के ट्रेडमार्क पोस्चर की कॉपी की

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में स्पाइडर-मैन को शुभमन गिल ने आवाज दी है, पवित्र प्रभाकर इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स" दो जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज होगी

Video Credit : Sony/Twitter

यह फिल्म 2018 की "स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स" की अगली कड़ी है और इसे "स्पाइडर-वर्स" नाम के यूनिवर्स के मल्टीवर्स में सेट किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

शुभमन इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं, वह गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनका बल्ला खूब रन भी उगल रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

शुभमन अब तक इस सीजन में 13 मैचों में 48 की औसत और 146.19 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बना चुके हैं, इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है

Image Credit : IPL/BCCI

इस देश में हैं सबसे ज्यादा मुसलमान

istock
Read Now