लाल गेंद के प्रारूप में संघर्ष करने को लेकर आया शुभमन गिल का बयान

अमर उजाला

Sun, 26 January 2025

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक जड़ने के बाद स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ समय से लाल गेंक के प्रारूप में संघर्ष कर रहे हैं

Image Credit : BCCI

गिल ने घरेलू क्रिकेट में यादगार वापसी की और कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में 171 गेंदों पर 102 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए

Image Credit : BCCI

गिल की शतकीय पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी और पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ पारी की हार का सामना करना पड़ा 

Image Credit : BCCI

अपनी शतकीय पारी के बाद गिल ने कहा, लाल गेंद के प्रारूप में बल्लेबाजी में कुछ चिंताएं है। कई बार मुझे लगता है कि इस प्रारूप में मैं 25-30 रन बना रहा हूं और यह ऐसे पल होते हैं जहां मैं दबाव महसूस करता हूं जिससे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकूं। मुझे लगता है कि मैं इस तरह से अपना खेल खेलते हुए बड़ा नहीं हुआ हूं

Image Credit : BCCI

गिल ने कहा, मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण मौकों पर कई बार मैं अपना ध्यान और एकाग्रता से भटक जाता हूं। मुझे लगता है कि यह आपको हर समय खेल में बनाए रखता है

Image Credit : BCCI

गिल हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 18.60 की औसत से 31 के उच्चतम स्कोर के साथ सिर्फ 93 रन बनाए थे

Image Credit : @MohammadKaif

रणजी मैच के दौरान रोहित से मिलने स्टेडियम में घुसा फैन, देखें वीडियो

Twitter
Read Now