अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
फैंस के नजरें फिलहाल टी20 विश्व कप 2024 पर टिकी हैं, लेकिन बीसीसीआई भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर नजरें गड़ाया हुआ है
भारत को अगले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए एक युवा टीम इंडिया का चयन हो सकता है
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को आराम दिया जाएगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने भी टीम के साथ जिम्बाब्वे की यात्रा करने की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित, हार्दिक और सूर्या की अनुपस्थिति में, शुभमन गिल को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावना है
टीम में अभिषेक शर्मा और रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, तुषार देशपांडे और हर्षित राणा जैसे इंडियन प्रीमियर लीग के सितारों के शामिल होने की उम्मीद है
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के साथ गए संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है
गौतम गंभीर की भारत के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति पर बना संशय अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के कुछ अन्य कोचों के साथ टीम के साथ जिम्बाब्वे जाने की उम्मीद है
शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, यश दयाल, खलील अहमद, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, रियान पराग, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
तस्वीरों में देखें 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन नजारे