अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
भारत के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगा दिया है
गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए गिल ने 15 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रन बनाए
शुभमन गिल ने 58 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया
गिल के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम खास रहा है
गिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच का भी पहला शतक इसी मैदान पर लगाया था
गिल ने इसी साल एक फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां नाबाद 126 रन बनाए थे
शुभमन गिल ने घरेलू मैदान पर टेस्ट में पहला शतक भी अहमदाबाद में ही लगाया था
गिल ने 11 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 128 रन की पारी खेली थी
इस बार नहीं चूके शुभमन गिल, जड़ा गुजरात टाइटंस का पहला शतक