अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में बताया कि 2023 विश्व कप के दौरान डेंगू की वजह से उनकी हालत कितनी खराब हो गई थी
गिल ने खुलासा किया कि त्रिवेंद्रम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ भारत के अंतिम अभ्यास मैच के दौरान उन्हें डेंगू के लक्षण थे
उन्होंने बताया कि उन्होंने इस दौरान उनका छह किलो वजन कम हुआ, जो उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण था। आईसीसी से बात करते हुए शुभमन ने यह बातें कहीं
उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि मुझे डेंगू कहां से हुआ। नीदरलैंड के खिलाफ त्रिवेंद्रम में दूसरे अभ्यास मैच में मुझे लक्षण मिलने शुरू हो गए थे
शुभमन ने कहा- यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था, क्योंकि यह मेरा पहला विश्व कप था। मैं इसके लिए बहुत उत्सुक था
उन्होंने कहा- मेरे लिए सबसे कठिन पहलू वजन कम होना था। मेरा लगभग छह किलोग्राम वजन कम हुआ
शुभमन गिल ने अच्छे फॉर्म में रहते हुए बड़े रन बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान लंबे समय तक बल्लेबाजी करना है
शुभमन ने कहा- जब आपको पता होता है कि आप रन बना रहे हैं तो आप अपनी टीम के लिए मैच खत्म करना चाहते हैं। यही वह चीज है जिसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं
गिल डेंगू के कारण इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों से बाहर हो गए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी की और 11 गेंदों पर 16 रन बनाए
इंग्लैंड के जो रूट से यह शॉट सीखना चाहते हैं विराट कोहली