पंजाब में जलप्रलय से आहत हुए शुभमन गिल, जताया दुख

अमर उजाला

Tue, 2 September 2025

Image Credit : PTI
पंजाब में भारी बारिश के कारण नदियां ऊफान पर हैं और राज्य के 12 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
Image Credit : संवाद

बाढ़ और बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जिलों के 2 लाख 56 हजार लोग प्रभावित हैं। 94061 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा मानसा जिले में किसानों की फसल बर्बाद हुई है।

Image Credit :

पंजाब में आई इस जलप्रलय पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रतिक्रिया दी है।
Image Credit : ANI

उन्होंने मंगलवार को एक्स पर लिखा, 'बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज्यादा मजबूत रहेगा, और हम इससे उबर जाएंगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।'

Image Credit : ANI

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के साथ संवेदना जताई है। युवराज ने कहा कि पंजाब मेरा घर और मेरी आत्मा है। इस बाढ़ की तबाही देखना बेहद दर्दनाक है। परिवारों ने अपनों, घरों और उम्मीदों को खो दिया है और मेरी संवेदनाएं उनमें से हर एक के साथ हैं। कृपया जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। 

Image Credit : @YUVSTRONG12

मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। अभी तक पंजाब में 470 एमएम बारिश हो चुकी है जोकि मानसून सीजन में सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा है।
Image Credit :

न विराट, न हार्दिक...गंभीर ने इन्हें बताया सबसे स्टायलिश

ANI/Instagram
Read Now