अमर उजाला
Tue, 2 September 2025
बाढ़ और बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जिलों के 2 लाख 56 हजार लोग प्रभावित हैं। 94061 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा मानसा जिले में किसानों की फसल बर्बाद हुई है।
उन्होंने मंगलवार को एक्स पर लिखा, 'बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज्यादा मजबूत रहेगा, और हम इससे उबर जाएंगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।'
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के साथ संवेदना जताई है। युवराज ने कहा कि पंजाब मेरा घर और मेरी आत्मा है। इस बाढ़ की तबाही देखना बेहद दर्दनाक है। परिवारों ने अपनों, घरों और उम्मीदों को खो दिया है और मेरी संवेदनाएं उनमें से हर एक के साथ हैं। कृपया जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।
न विराट, न हार्दिक...गंभीर ने इन्हें बताया सबसे स्टायलिश