अमर उजाला
Wed, 18 January 2023
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 18 जनवरी को पहले वनडे में 208 रन की पारी खेली
शुभमन वनडे क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं
भारत के लिए सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाया था
तेंदुलकर ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारी खेली थी
सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे
रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं, वह ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 209 रन, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे
ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय थे, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 210 रन बनाए थे
तेलंगाना में KCR का शक्ति प्रदर्शन, कई दिग्गज नेता मौजूद