अमर उजाला
Thu, 2 February 2023
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक लगाया
शुभमन ने तूफानी पारी खेलते हुए 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए
शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं
शुभमन गिल ने टी20 में एक शतक के अलावा टेस्ट में एक और वनडे में चार शतक जड़े हैं
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज सुरेश रैना थे
सुरेश रैना ने वनडे में पांच और टेस्ट-टी20 में एक-एक शतक लगाने थे
रोहित शर्मा ने टेस्ट में आठ, वनडे में 30 और टी20 में चार शतक लगाए हैं
केएल राहुल ने टेस्ट में सात, वनडे में पांच और टी20 में दो शतक जड़े हैं
विराट कोहली एशिया कप के दौरान तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे
कोहली ने टेस्ट में 27, वनडे में 46 और टी20 में एक शतक लगाया है
शुभमन साथ ही तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए
शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं
शुभमन टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय हैं
स्मृति मंधाना से लेकर झूलन-शेफाली तक, 8 महिला क्रिकेटर्स और उनके निकनेम