अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
भारत के युवा स्टार शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है
शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शानदार शतक लगाया
शुभमन ने रविवार (24 सितंबर) को 97 गेंद पर 104 रन बनाए, उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए
शुभमन ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इस साल दूसरा शतक लगाया
शुभमन इस मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए
शुभमन ने इसके अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया
शुभमन एक साल में भारतीय जमीन पर वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए
शुभमन ने इस साल वनडे में भारतीय मैदानों पर अब तक चार शतक लगाए हैं
सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ ने 1996 में तीन-तीन शतक भारत में लगाए थे
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2002 में भारत में तीन वनडे शतक लगाए थे
इंदौर में शुभमन-श्रेयस का धमाल, लक्ष्मण-सचिन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा