अमर उजाला
Thu, 3 July 2025
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। गिल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है
गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे
गिल ने अपनी शानदार पारी के दम पर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल इंग्लैंड में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
उन्होंने इस मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में खेले गए मैच में 221 रन बनाए थे
गिल 222 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे। 2002 में द ओवल में ही राहुल द्रविड़ ने 219 रन बनाए थे और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2002 में लीड्स में खेले गए मैच में 193 रन बनाए। वहीं, रवि शास्त्री ने 1990 में द ओवल में खेले गए मैच में 187 रन की पारी खेली थी
तस्वीर में छिपी है तितली, 9 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज?