अमर उजाला
Thu, 12 December 2024
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। 13 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल और 15 दिसंबर को फाइनल खेला जाना है
सेमीफाइनल में बड़ौदा के सामने मुंबई और दिल्ली के सामने मध्य प्रदेश की चुनौती होगी। तीनों मैच बंगलूरू में खेले जाएंगे
मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। उन्होंने खूब रन बनाए हैं। उन्होंने छह पारियों में 283 रन बनाए हैं
इसमें एक शतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.53 का रहा। साथ ही उन्होंने 25 चौके और 18 छक्के लगाए हैं
श्रेयस ने गोवा के खिलाफ 57 गेंद में 130 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा वह 39 गेंद में 71 रन भी बना चुके हैं
श्रेयस को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है और जिस फॉर्म में वह हैं, आईपीएल में कमाल करते दिख सकते हैं
श्रेयस का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में औसत 56.60 का रहा है। श्रेयस की कप्तानी में टीम ट्रॉफी उठाना चाहेगी
IND vs AUS: गाबा के 'ग्रीन टॉप' विकेट की पहली तस्वीर आई सामने, देखें