आईपीएल के लिए श्रेयस नाइटराइडर्स के अभ्यास कैंप से जुड़े

अमर उजाला

Mon, 18 March 2024

Image Credit : PTI

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल के आगामी सत्र से पहले टीम के अभ्यास शिविर से जुड़ गए हैं। उन्हें एनसीए ने फिट घोषित कर दिया है

Image Credit : Social Media

पीठ में दर्द के चलते उनके लीग के शुरुआती दौर में भागीदारी लेना संदिग्ध माना जा रहा था। केकेआर ने अपने कप्तान के कोलकाता आने की तस्वीरें साझा की हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

29 साल के श्रेयस पिछले सीजन में सर्जरी के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह सितंबर में मैदान में लौटे लेकिन पीठ में दर्द से उन्हें पूरी तरह आराम नहीं मिला

Image Credit : IPL/BCCI

वह इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई टेस्ट शृंखला के पहले दो मैचों में खेले लेकिन फिर उन्होंने पीठ में खिंचाव की बात कही

Image Credit : IPL/BCCI

अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए उन्हें भारतीय टीम से हटा दिया गया था। वह घरेलू टीम मुंबई के लिए रणजी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं उतरे थे लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में खेले

Image Credit : social media

फाइनल में अंतिम दो दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया था। फाइनल की दूसरी पारी में उन्होंने महत्वपूर्ण 95 रन बनाए थे और टीम की जीत में मदद की थी

Image Credit : twitter

ट्रॉफी जीतने के बाद रूमर्ड बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ नजर आईं स्मृति, फोटो वायरल

WPL/Social Media
Read Now