अमर उजाला
Sat, 20 January 2024
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद पोस्ट कर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया
बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई थी
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे
28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। शोएब के साथ उनके डेट की खबरें लगातार सामने आ रही थीं
शोएब और सानिया का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। सानिया के पिता ने बयान दिया है कि यह 'खुला' है। यानी सानिया ने शोएब को तलाक दिया है
अभी क्या कर रहे हैं भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान?