अमर उजाला
Sat, 22 July 2023
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आईसीसी पर निशाना साधा है, आईसीसी ने हाल ही में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्रोमो जारी किया था
आईसीसी ने वीडियो रिलीज किया था और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था
This browser does not support the video element.
प्रोमो वीडियो में शाहरुख के शानदार वॉयसओवर के साथ वर्ल्ड कप के कुछ शानदार पल दिखाए गए हैं
जहां इस वीडियो को देश-विदेश में खूब प्यार मिल रहा है, वहीं रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने इस वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है
शोएब का कहना है कि आईसीसी ने वीडियो को बाबर आजम के क्लिप के बिना ही रिलीज कर गलत किया है
उन्होंने ट्विटर पर लिखा- जिसने भी सोचा कि वर्ल्ड कप का प्रोमो पाकिस्तान और बाबर आजम की महत्वपूर्ण उपस्थिति के बिना पूरा होगा, उसने वास्तव में खुद को एक मजाक के रूप में प्रस्तुत किया है। दोस्तों, सोच को थोड़ा बड़ी करने का समय आ गया है।
पाकिस्तान ने अब तक वर्ल्ड कप में हिस्सेदारी को लेकर कुछ कन्फर्म नहीं किया है, वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से हो रही है
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में महामुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप में भी भिड़ेंगी, यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से श्रीलंका-पाकिस्तान की सह-मेजबानी में खेला जाएगा
कोहली और रूट में बेहतर कौन? पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने दिया मजेदार जवाब