48 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने शोएब अख्तर, देखें तस्वीर

अमर उजाला

Sat, 2 March 2024

Image Credit : Social Media

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और उनकी पत्नी रुबाब खान तीसरी बार माता-पिता बने हैं

Image Credit : Social Media

रुबाब ने एक मार्च को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दोनों ने नूरेह अली अख्तर रखा है

Image Credit : Social Media

अख्तर पहले से ही दो बेटों के पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम मोहम्मद मिकाइल अली और छोटे बेटे का नाम मोहम्मद मुजद्दिद अली है। मिकाइल का जन्म 2016 और मुजहिद का जन्म 2019 में हुआ था

Image Credit : Social Media

अख्तर ने अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत करने के बाद फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया और अपनी बच्ची के लिए सभी का आशीर्वाद और दुआ मांगी

Image Credit : Social Media

शुक्रवार को दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें वो अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं

Image Credit : Social Media

अख्तर ने कैप्शन में लिखा- मिकाइल और मुजद्दिद की अब एक छोटी बहन है। हमें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। नूरेह अली अख्तर का स्वागत है। आप सबकी दुआओं की जरूरत है।

Image Credit : Social Media

शोएब अख्तर ने 2014 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में अपने पारिवारिक सदस्यों की मौजदूगी में रुबाब खान से शादी रचाई थी

Image Credit : Social Media

अख्तर की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी कि क्योंकि उनकी पत्नी की उम्र 20 साल थी और पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज 38 वर्ष के थे

Image Credit : Social Media

48 वर्षीय अख्तर ने वर्ल्ड कप 2011 के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मौजूदा समय में वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी राय रखते नजर आते हैं

Image Credit : Social Media

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचीं उद्योग जगत की ये हस्तियां

Amar Ujala
Read Now