अमर उजाला
Fri, 12 January 2024
भारत ने गुरुवार को मोहाली में खेले गए टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे शिवम दुबे ने 60 रन की पारी खेली और एक विकेट भी लिया
दुबे को इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। उन्होंने 40 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसकी बदौलत भारत ने 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में हासिल कर लिया
इसी के साथ शिवम एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने और विकेट लेने वाले कुछ खास भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए
शिवम युवराज सिंह, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बाद किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने और कम से कम एक विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए
युवराज ने ऐसा तीन बार किया है। उन्होंने 2009 और 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, विराट कोहली ऐसा दो बार कर चुके हैं। उन्होंने 2012 और 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था
हार्दिक ने सितंबर, 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में ही 71 रन बनाए थे और एक विकेट झटका था। अब शिवम भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: भारत के ये पांच शहर सबसे साफ