अमर उजाला
Sun, 26 March 2023
शादी के नौ साल बाद धवन और आयशा 2021 में एकदूसरे से अलग हो गए थे, हालांकि दोनों ने अब तक तलाक नहीं लिया है
अलग होने के बाद न तो धवन और न ही आयशा ने इस मामले पर कभी खुलकर बात की थी
हालांकि, एक इंटरव्यू में धवन ने अपनी बात रखी और बताया कि अलग होने का फैसला कब, क्यों और कैसे लिया गया
धवन ने स्वीकार किया कि वह शादी में 'असफल' रहे, लेकिन दूसरे पर अंगुली नहीं उठाना चाहते क्योंकि उन्होंने जो फैसले लिए वे उनके अपने थे
धवन ने कहा- मैं असफल रहा क्योंकि अंतिम निर्णय व्यक्ति का अपना है। मैं दूसरों पर अंगुली नहीं उठाता। मैं विफल रहा क्योंकि मुझे उस फील्ड के बारे में पता नहीं था
धवन ने कहा- आज मैं क्रिकेट के बारे में जो बातें करता हूं, मुझे उसी के बारे में 20 साल पहले पता नहीं था। यह अनुभव के साथ आता है
धवन ने कहा- इसलिए, जब मैं आयशा के साथ प्यार में पड़ा, तो मैं इसमें आने वाले खतरों के बारे में नहीं जान सका
सलामी बल्लेबाज ने खुलासा किया कि उनका तलाक का मामला अभी तक नहीं सुलझा है
कोहली से लेकर सूर्यकुमार तक, भारतीय क्रिकेटर्स के शानदार टैटू