अमर उजाला
Tue, 5 September 2023
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान मंगलवार (पांच सितंबर) को हुआ है
रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई
हम आपको यहां उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो टीम में जगह नहीं बना पाए
धवन ने दो विश्व कप में 53.70 की औसत से 537 रन बनाए, वह दिसंबर 2022 से वनडे नहीं खेले हैं
28 साल के सैमसन ने 13 वनडे खेले हैं, इसमें 12 पारियों में 55.71 की औसत से 390 रन बनाए हैं, लेकिन वह टीम में जगह नहीं बना पाए
72 वनडे खेलने वाले चहल ने 121 वनडे लिए हैं, टीम में उनकी जगह प्रमुख स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को चुना गया
भारत के लिए 121 वनडे में 141 विकेट लेने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी नहीं चुने गए
एशिया कप टीम में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए, उन्होंने 14 वनडे में 25 विकेट लिए हैं
अब तक एक वनडे भी नहीं खेलने वाले तिलक वर्मा एशिया कप टीम में हैं, हालांकि उनका चयन विश्व कप के लिए नहीं हुआ
वॉशिंगटन सुंदर ने 16 वनडे खेले हैं, लेकिन वह रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर के रहने के कारण नहीं चुने गए
दीपक चाहर के नाम 13 मैच में 16 विकेट है, वह पिछला वनडे 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे
विश्व कप के लिए ये है भारतीय टीम, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट