अमर उजाला
Sat, 2 March 2024
आईपीएल 2024 की शरुआत 22 मार्च से होनी है। इससे पहले खिलाड़ियों पर इसका खुमार चढ़ने लगा है
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं
उन्हें मैदान पर जमकर पसीना बहाते देखा जा रहा है, जिसकी तस्वीर अक्सर वह सोशल मीडिया पर साझा करते हैं
शनिवार को धवन ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते देखा गया
भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके धवन लंबे वक्त से टीम का हिस्सा नहीं है
आईपीएल में उन्होंने 217 मैचों में 6616 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम दो शतक और 50 अर्धशतक दर्ज हैं
ब्रावो ने इन दो खिलाड़ियों को बताया सबसे प्रतिभाशाली, एक का विवादों से नाता