अमर उजाला
Sun, 26 March 2023
धवन ने एक इंटरव्यू में दूसरी शादी से इनकार नहीं किया है, लेकिन फिलहाल इसके बारे में वह नहीं सोच रहे हैं
धवन ने कहा- अभी मेरा तलाक का मामला चल रहा है। कल अगर मैं फिर से शादी करना चाहूंगा, तो मैं अधिक समझदार हो जाऊंगा। मुझे पता चल जाएगा कि मुझे किस तरह की लड़की चाहिए। ऐसा कोई जिसके साथ मैं अपना जीवन बिता सकूं
धवन ने कहा- इसलिए, जब मैं प्यार में पड़ा, तो मैं इसमें आने वाले खतरों के बारे में नहीं जान सका। लेकिन अगर मैं आज प्यार में पड़ता हूं, तो मैं खतरों को भांप लूंगा
क्रिकेटर ने युवाओं को लव लाइफ का अनुभव करने और उसे ठीक से समझने की भी सलाह दी
धवन ने कहा कि क्या वे अपने साथी की कंपनी का आनंद लेते हैं? अगर ऐसा है तो इसके बाद ही रिलेशनशिप को अगले कदम पर ले जाने का फैसला लेना चाहिए
धवन ने कहा- युवा जब रिलेशनशिप में आते हैं, तो उन्हें इसका अनुभव करने की आवश्यकता होती है। यह महत्वपूर्ण है। उन्हें जल्दबाजी में भावनात्मक निर्णय नहीं लेना चाहिए और शादी कर लेनी चाहिए
धवन ने कहा- व्यक्ति के साथ कुछ साल बिताएं और देखें कि क्या आपके विचार मेल खाते हैं और क्या आप दोनों एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं।
धवन ने कहा- यह भी एक मैच की तरह है। कुछ को समझने में चार-पांच बार रिलेशनशिप में आना पड़ सकता है
धवन ने कहा- चीजों को समझने में उससे भी ज्यादा वक्त लग सकता है। इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। आप इससे सीखेंगे और जब आप शादी का फैसला लेंगे, तो आपके पास कुछ अनुभव होगा
...तो इस वजह से आयशा से अलग हुए शिखर धवन