अमर उजाला
Tue, 14 March 2023
शिखर धवन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है
धवन रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान भी संभाल चुके हैं, हालांकि अब वह भारत के 2023 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान से बाहर दिख रहे हैं
धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और रील्स शेयर करते रहते हैं, अभी उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है
वीडियो में धवन के साथ उनके पिता और बहन नजर आ रही हैं, इस फनी वीडियो के कैप्शन में धवन ने लिखा- पापा आप खुद जाकर पानी पी लो
दरअसल, वीडियो की शुरुआत में पिताजी धवन से पंजाबी में कहते हैं- बेटे प्यास लगी है, जाओ जाकर पानी ले आओ
This browser does not support the video element.
इस पर धवन कहते हैं- पापा जी मैं नहीं जाऊंगा, मैं गेम खेल रहा हूं, इसके बाद धवन की बहन कहती हैं- पापा जी यह तो है ही बदतमीज, आप खुद जाकर पी लो
This browser does not support the video element.
इस पर धवन मजाकिया चेहरा बनाते हैं और हंसने लगते हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं
कहीं खून, तो कहीं मछली, दुनिया की 5 रहस्यमयी बारिश की घटनाएं