अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान का कर दिया है
अपने इस फैसले की घोषणा उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर की। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
संन्यास का एलान करते हुए धवन ने कहा कि अगर अब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ढेरों यादें नजर आती हैं और जब आगे देखता हूं तो पूरी दुनिया
This browser does not support the video element.
धवन ने कहा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन क लिए धन्यवाद! जय हिंद!
धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। धवन को पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था
शिखर ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। वह 167 मैचों में 6793 रन बना चुके हैं
धवन ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। धवन ने 222 आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं
त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकार, सीएम साहा ने बुलाई सर्वदलीय बैठक