अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
निजी जीवन में तमाम परेशानियों से जूझने वाले धवन ने कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि फैंस ने उन्हें गब्बर का टैग दिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शिखर धवन के नाम पदार्पण मैच में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है
चैंपियंस ट्रॉफी में भी शिखर धवन ने जमकर धमाल मचाया। उन्होंने 2013 और 2017 में गोल्डन बैट जीता था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं
क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप के अलावा, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। धवन ने अपने 100वें वनडे मैच में शतक जड़ा था
धवन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 90+ रन की पारियां खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं
धवन के नाम डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबेल में 187 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया था
शिखर धवन ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, बोले- ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं..