अमर उजाला
Wed, 8 May 2024
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई। राजस्थान रॉयल्स के लिए शेन वॉटसन ने 472 रन और 17 विकेट हासिल किए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे
दूसरे सीजन में एडम गिलक्रिस्ट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने 495 रन बनाए थे
2010 में मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने यह अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 618 रन बनाए थे
2011 में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 608 रन और आठ विकेट हासिल कर इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था
आईपीएल 2012 में सुनील नरेन ने 24 विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था
2013 में एक बार फिर शेन वॉटसन ने अपना जलवा बिखेरा था। उन्होंने 543 रन और 13 विकेट हासिल कर इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था
2014 में ग्लेन मैक्सवेल ने 552 रन और एक विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था
2015 में आंद्रे रसेल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 326 रन और 14 विकेट हासिल किए थे
2016 में विराट कोहली ने 973 रन बनाकर इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था
2017 में बेन स्टोक्स ने 316 रन और 12 विकेट हासिल किए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया था
2018 में एक बार फिर सुनील नरेन ने इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया था। उन्होंने 357 रन और 17 विकेट हासिल किए थे
2019 में आंद्रे रसेल ने 510 रन और 11 विकेट हासिल किए थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया था
2020 में जोफ्रा ऑर्चर और 2021 में हर्षल पटेल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया था
2022 में शुभमन गिल और 2023 में जोस बटलर ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था
'बोरीवली से आया, बहुत खराब अंग्रेजी..', रोहित शर्मा पर ये क्या बोल गए युवराज