अमर उजाला
Wed, 13 December 2023
पार्ल रॉयल्स के नवनियुक्त कोच शेन बॉन्ड 10 जनवरी से शुरू हो रहे ‘एसए 20 लीग’ के दूसरे सत्र में एक्शन में दिखेंगे
इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष स्टार जैसे डेविड मिलर, तबरेज शम्सी और लुंगी नगिदी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं
एसए20 (दक्षिण अफ्रीका टी 20 लीग) के दूसरे सत्र का शुरुआती मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा
बॉन्ड ने कहा, ‘मैं 10 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका वापस आ रहा हूं इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि यह क्रिकेट खेलने के लिए वास्तव में काफी अच्छी जगह है।’
उन्होंने कहा, 'मैं मिलर, नगिदी और शम्सी के साथ काम करने के मौके को लेकर भी काफी उत्साहित हूं।'
बॉन्ड ने कहा- दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के प्रति जुनून और इसकी लोकप्रियता काफी अधिक है, विशेषकर सफेद गेंद के टूर्नामेंट जैसे एसए 20 में
रिंकू सिंह ने जड़ा जोरदार छक्का, टूट गया मीडिया बॉक्स का शीशा