रिंकू सिंह को 'बच्चा' बुलाने पर भड़के शाहरुख खान, दिया करारा जवाब

अमर उजाला

Sun, 25 June 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से खूब जलवा बिखेरा

Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 20वें ओवर में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई और दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया
Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद पूरे सीजन में रिंकू ने कई और महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में नौवें स्थान पर रहे

Image Credit : IPL/BCCI

रिंकू ने 14 मैचों में 59.25 की औसत और 149.52 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए, इनमें चार अर्धशतक शामिल है, हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी

Image Credit : IPL/BCCI

खुद केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की और उन्हें स्टार बताया था

Image Credit : IPL/BCCI

अब ट्विटर पर एक फैन द्वारा रिंकू को बच्चा कहे जाने पर शाहरुख भड़क गए और उन्होंने उस फैन को करारा जवाब दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्विटर पर श्रेयस आर्यन नाम के एक यूजर ने लिखा- #AskSRK केकेआर का बच्चा रिंकू सिंह के बारे में एक शब्द बोलें?
Image Credit : सोशल मीडिया

इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा- रिंकू बाप हैं!! वह बच्चा बिल्कुल भी नहीं हैं!!

Image Credit : सोशल मीडिया

रिंकू की मैच फिनिशिंग स्किल्स की हर क्रिकेट एक्सपर्ट ने तारीफ की थी, ऐसा माना जा रहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जा सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

1983 vs 2011 वर्ल्ड कप: जानें खिलाड़ियों की मैच फीस और इनामी राशि में अंतर

सोशल मीडिया
Read Now