अमर उजाला
Tue, 31 October 2023
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी सुर्खियों में बने हुए हैं
विश्व कप 2023 में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे बाबर उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए जब उनकी कथित निजी व्हाट्सएप चैट पाकिस्तानी मीडिया में लीक हो गई
पाकिस्तान के महान क्रिकेटर वकार यूनिस के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस घटना को 'शर्मनाक' करार दिया है
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ के बाबर आजम के फोन का जवाब नहीं देने की अटकलों के बीच पाकिस्तान के एक समाचार चैनल ने कप्तान की व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया था
इस बातचीत से पता चला कि बाबर ने कभी पीसीबी अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश भी नहीं की
जका अशरफ और बाबर आजम के बीच क्या बातचीत हुई यह निजी मामला है, लेकिन अफरीदी पाकिस्तानी कप्तान की कथित निजी व्हाट्सएप चैट को मीडिया में लीक होते देख नाराज हो गए
उन्होंने कहा, 'यह शर्मनाक घटना है। हम अपने देश को बदनाम कर रहे हैं। हम अपने खिलाड़ियों को ही बदनाम कर रहे हैं
अफरीदी ने कहा- आप किसी के निजी मैसेज कैसे लीक कर सकते हैं, वह भी कप्तान बाबर आजम के? इससे पहले यह कहा जा रहा था कि उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष को कई बार कॉल किया था
उन्होंने कहा, 'मैंने राशिद लतीफ को रिपोर्ट करते हुए देखा कि बाबर आजम और जका अशरफ के बीच झगड़ा है। मुझे लगता है कि उन रिपोर्ट को छिपाने के लिए, यह किया गया था, लेकिन यह अनावश्यक है
अफरीदी ने कहा- जिस तरह से यह मीडिया में लीक हुआ, मुझे लगता है कि शोएब जट्ट (पीसीबी के मीडिया एडवाइजर) ने ऐसा किया। उसने ऐसा क्यों किया? क्या चेयरमैन ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था?
उन्होंने कहा, 'अगर चेयरमैन ने ऐसा किया भी है तो मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है लेकिन यह एक शर्मनाक कृत्य है
पाकिस्तान के पूर्व महान स्पिनर मुश्ताक अहमद ने भी कहा कि बाबर को याद होगा कि इस मुश्किल समय में कौन उनके साथ खड़ा था और कौन उनके खिलाफ था
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से जुड़े रोचक तथ्य