अमर उजाला
Sat, 1 July 2023
पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी फिलहाल टी20 ब्लास्ट खेलने के लिए इंग्लैंड में हैं
इस टूर्नामेंट में शाहीन ने इतिहास रच दिया है, वह टी20 मैच के पहले ओवर में चार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं
शाहीन ने ऐसा टी20 ब्लास्ट में 30 जून को खेले गए नॉटिंघमशायर vs वार्विकशायर मैच में किया
शाहीन इस टूर्नामेंट में नॉटिंघमशायर की टीम से खेल रहे हैं, उनकी टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए
जवाब में जब वार्विकशायर की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पहले ओवर में उनका सामना शाहीन से हुआ
शाहीन ने पहले ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स डेवीज (0) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया, फिर दूसरी गेंद पर क्रिस बेंजामिन (0) को क्लीन बोल्ड किया
पांचवीं गेंद पर शाहीन ने डेन मूसली (1) को ओली स्टोन के हाथों कैच कराया और आखिरी गेंद पर एड बर्नार्ड (0) को बोल्ड कर चार विकेट हासिल किए
शाहीन ने चार ओवर में एक मेडन समेत 29 रन देकर कुल चार विकेट झटके, हालांकि उनकी टीम नॉटिंघमशायर यह मैच हार गई
रॉबर्ट येट्स ने 65 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 19 रन, जैकब बेथल और जेक लिनटॉट ने 27-27 रन की पारी खेल वार्विकशायर को जीत दिलाई
शाहीन पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के जरिये वह मैच फिटनेस हासिल कर रहे हैं
शाहीन को श्रीलंका के खिलाफ इस महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है
शाहीन ने अपना पिछला टेस्ट पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था, इसके बाद ज्यादातर समय वह चोटिल रहे हैं
ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, लाखों में है कीमत