अमर उजाला
Tue, 31 October 2023
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए
शाहीन ने विश्व कप में 31 अक्तूबर (मंगलवार) को बांग्लादेश के तंजीद हसन को आउट कर 100 विकेट पूरे किए
शाहीन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए
शाहीन ने सबसे कम मैचों में 100 विकेट पूरे कर लिए, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा
शाहीन ने अपने 51वें वनडे में ऐसा किया, स्टार्क ने 100 विकेट लेने के लिए 52 वनडे खेले थे
न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड ने 54, बांग्लादेश के मुस्तफिजूर रहमान ने 54 और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने 55 मैच लिए थे
किसी एक विश्व कप में बिना हारे ट्रॉफी जीतने वाली टीमें