अमर उजाला
Wed, 3 July 2024
कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हरारे पहुंच चुकी है
इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण होंगे
जिम्बाब्वे के खिलाफ छह जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए किसी सीनियर खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है
हैरानी की बात यह है कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए बीसीसीआई ने सात खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है
इनमें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं
तीनों ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में केकेआर फाइनल में पहुंची थी। वरुण भी इस टीम का हिस्सा थे
वहीं, ईशान किशन की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 मैचों में 320 रन बनाए थे
इसके अलावा मयंक यादव, उमरान मलिक, यश दयाल और संदीप शर्मा को भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है
बीसीसीआई के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है
क्या आप सिर्फ 10 सेकेंड में ZEBRA की सही स्पेलिंग ढूंढ सकते हैं?