अमर उजाला
Tue, 27 December 2022
भारतीय क्रिकेट में फिटनेस काफी मायने रखती है। मौजूदा समय में फिटनेस टीम इंडिया में चयन का अहम पैमाना है। सात ऐसे भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानें जो वेजिटेरियन हैं...
पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की दीवार हैं। पुजारा लंबे समय तक बैटिंग करते हैं और ऐसा सिर्फ उनकी अल्ट्रा-फिट स्टैमिना की वजह से है। वह बाई चॉइस वेजिटेरियन हैं।
भुवनेश्वर अपनी डाइट को लेकर काफी सचेत रहते हैं। वह प्योर वेजिटेरियन हैं और फिट रहने के लिए काफी एक्सरसाइज भी करते हैं।
रविचंद्रन अश्विन भी प्योर वेजिटेरियन हैं। अपनी स्ट्रिक्ट डाइट की वजह से वह टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पेल डाल सकने में समर्थ हैं।
रोहित शर्मा भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं। हिटमैन फील्डिंग के वक्त काफी फुर्ती दिखाते हैं। उनका स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट उन्हें फिट रहने में मदद करता है।
कोहली पहले नॉन वेजिटेरियन थे, लेकिन फिट रहने की लत ने उन्हें वेजिटेरियन बना दिया। 2012 में वह वेजिटेरियन बने। वह टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं।
ईशांत भारत के लिए 105 टेस्ट, 80 वनडे और 14 टी20 खेल चुके हैं। वह एक स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन हैं और अपने डाइट के प्रति काफी सचेत रहते हैं।
India vs Sri Lanka: T20Is में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज