अमर उजाला
Fri, 18 August 2023
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में 15 साल पूरे कर लिए हैं। आइए हम आपको साल दर साल उनकी इस यात्रा को फिर से याद करने में मदद करते हैं
2008: भारत को अंडर-19 विश्व कप में जीत दिलाने के महीनों बाद, कोहली को श्रीलंका में पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहली बार सीनियर टीम से बुलावा आया
2009: कोहली के शुरुआती दो साल श्रीलंका के साथ मैच में ही बीत गए। उनके शुरुआती 34 वनडे मैचों में से 19 श्रीलंका के खिलाफ थे और ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ ही विराट ने अपना पहला शतक लगाया था
2010: यह कोहली के लिए एक सफल वर्ष था। इस साल उन्होंने तीन वनडे शतक लगाए
2011: कोहली ने विश्व कप के शुरुआती मैच में शतक बनाया और फाइनल में महत्वपूर्ण 35 रन बनाए। हालांकि, टूर्नामेंट का उनका सबसे यादगार पल तब था जब उन्होंने कहा- सचिन ने 21 साल तक देश का बोझ उठाया। अब समय आ गया है कि हम उन्हें उठाएं। चक दे, इंडिया!
2012: ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे में कोहली एक मजबूत बल्लेबाज बनकर उभरे। उन्होंने एडिलेड में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था
2013: कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से बाधित चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 34 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। भारत के चैंपियन बनने के बाद 'गंगनम स्टाइल' डांस किया था
2014: इंग्लैंड के अपने पहले टेस्ट दौरे पर कोहली ड्यूक बॉल के सामने जूझते हुए दिखे थे। एंडरसन की स्विंग की वजह से सीरीज में वह 13.40 की औसत से रन बना सके। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने में भी मदद की थी
2017: धोनी के कप्तानी से हटने के बाद कोहली टेस्ट के साथ-साथ वनडे और टी20 के भी कप्तान बने। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कोहली की टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था
2018: कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर 2014 की यादों को पीछे छोड़ते हुए दो शतक और तीन अर्द्धशतक जमाए। अपने करियर में पहली बार वह आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे
2019: चार साल तक टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद कोहली ने 2018-19 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर कप्तान के रूप में अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की
2020: कोहली की कप्तानी में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब तरीके से शुरू हुआ। एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी। कोहली ने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए सीरीज को छोड़ दिया और पहले टेस्ट के बाद भारत लौट गए थे
2021: यह साल कोहली के लिए काफी दुखभरा रहा। टी20 विश्व कप में हार के बाद कोहली को टी20 और वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। 2022 की शुरुआत में कोहली ने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी
2022: कोहली के लिए यह साल खास रहा। उन्होंने तीन साल के शतकों के सूखे को खत्म किया। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा। इसके अलावा टी20 विश्व कप में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी
2023: कोहली अब तक इस साल काफी फिट दिखे हैं। जैसे-जैसे कोहली अपने 35वें जन्मदिन के करीब पहुंच रहे हैं उनकी बल्लेबाजी में निखार आता जा रहा है। तीनों फॉर्मेट मिलाकर इस साल कोहली चार शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं
हर फॉर्मेट में करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी