अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को मौका दिया
आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलने वाले मयंक ने आईपीएल के बाद भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में प्रभावित किया
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पावरप्ले समाप्त होने से ठीक पहले मयंक यादव को गेंद सौंपी और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मेडन ओवर डाला
मयंक इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहला ओवर मेडन डालने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं
मयंक से पहले अजीत अगरकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में अपना पहला टी20 मैच का ओवर मेडन फेंका था
इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच का शुरुआती ओवर मेडन डाला था
आकाश के झुंड में प्रकाश को खोजकर दिखाइए, 10 सेकेंड में ढूंढने वाले कहलाएंगे जीनियस