भारतीय टीम में नहीं चुने गए सरफराज खान ने जड़ा शतक

अमर उजाला

Thu, 25 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

सरफराज खान रेड-बॉल क्रिकेट में फिलहाल सबसे शानदार फॉर्म वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट कोहली के शुरुआती दो मैचों से हटने के बाद अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने सरफराज को मौका देने के बजाय रजत पाटीदार को टीम के साथ जोड़ा

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम के लिए फिर से नहीं चुने जाने को सरफराज ने सकारात्मक तरीके से लिया और दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाया

Image Credit : सोशल मीडिया

खबर लिखे जाने तक सरफराज 98 गेंदों पर 114 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 चौके और 5 छक्के लगाए

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के कुल 152 रनों के जवाब में भारत ए ने बिना किसी दिक्कत के 300 रन का आंकड़ा पार किया। देवदत्त पडिक्कल दूसरे शतकवीर थे। उन्होंने 126 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 105 रन बनाए।

Image Credit : सोशल मीडिया

सरफराज पिछले कुछ सीजन में घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने सीनियर टीम के लिए उन्हें नजरअंदाज किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन सीनियर टीम के लिए खेलने का सपना अब भी उनसे दूर है

Image Credit : sarfaraz khan ipl azamgarh

सरफराज ने 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 68.20 की औसत से 3751 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 शतक और 11 अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें नाबाद 301 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है

Image Credit : अमर उजाला

अश्विन ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

सोशल मीडिया
Read Now