भाई मुशीर के एक्सीडेंट के बाद सरफराज ने परिवार से किए इस वादे को निभाया, जानें

अमर उजाला

Fri, 4 October 2024

Image Credit : Twitter

'रन-मशीन' सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर सड़क दुर्घटना के बाद शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मैच से बाहर हो गए थे। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है

Image Credit : PTI

हालांकि, भाई के चोटिल होने के बाद सरफराज ने मुंबई टीम के साथियों और अपने परिवार से दोहरा शतक बनाने का वादा किया था और उन्होंने इस वादे को निभाया

Image Credit : Twitter

बड़े स्कोर बनाने के लिए जाने जाने वाले सरफराज ने मैच के तीसरे दिन 222 रन की शानदार पारी खेली थी और मुंबई को 537 रन बनाने में मदद की थी

Image Credit : PTI

मुशीर पिता नौशाद खान के साथ मैच के लिए आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, तभी उनकी कार कई बार पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई 

Image Credit : Twitter

सरफराज ने कहा, 'हां, यह मेरे लिए भावनात्मक सप्ताह रहा। मैंने अपने परिवार और टीम के साथियों से वादा किया था कि अगर मैं फिट हो जाता हूं, तो मैं 200 रन बनाऊंगा - मेरे 100 रन और मेरे भाई (मुशीर) के 100 रन।'

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'अगर वह (मुशीर) मैच में खेलता तो अब्बू (पिता) को गर्व होता। दुर्भाग्य से वह घायल हो गया। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे इस मैच में किसी तरह दोहरा शतक बनाना चाहिए।'

Image Credit : Twitter

26 साल के सरफराज के छोटे भाई मुशीर उनसे सात साल छोटे हैं और घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं।

Image Credit : PTI

सरफराज ने कहा, 'हां, मैंने उससे बात की थी। वह ठीक है लेकिन उसे उबरने में दो-तीन महीने लगेंगे।' सरफराज मुंबई के लिए ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Image Credit : PTI

यह उनका 15वां प्रथम श्रेणी शतक था। बड़े स्कोर बनाने के शौक के बारे में पूछने पर सरफराज ने कहा, 'मुझे बड़ी पारियां खेलने के लिए जाना जाता है। मुझे उन चीजों को करना अच्छा लगता है जिनके लिए मैं जाना जाता हूं।'

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'हमारे लिए लंबे समय बाद ईरानी कप जीतना बड़ा मौका है। मैंने सोचा कि मैं जितना संभव हो उतना लंबा खेलूं, ज्यादा से ज्यादा रन बनाऊं जिससे टीम को जीत मिले।

Image Credit : PTI

सिर्फ जीनियस लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं छिपी हुई साइकिल

Adobe Stock
Read Now