सारा टेलर के घर आया नन्हा मेहमान, समलैंगिक पार्टनर ने दिया बेटे को जन्म

अमर उजाला

Thu, 6 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर सारा टेलर के घर नया मेहमान आ चुका है। सारा की समलैंगिक पार्टनर डियाना ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी साथी के साथ तीन तस्वीर पोस्ट की हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
इसमें उन्होंने दुनिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की। डियाना, तुम दोनों मेरी दुनिया हो। आप पर बहुत गर्व है
Image Credit : सोशल मीडिया

सारा टेलर के इस पोस्ट पर स्टार भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

महिला क्रिकेट के इतिहास में सारा टेलर का नाम सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स और सबसे सफल प्लेयर्स में लिया जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

टेलर ने सितंबर 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वह तीन विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2009, 2017 के वनडे वर्ल्ड कप तो 2009 में टी-20 विश्व कप जीतीं। उन्होंने खेल के तीनों फॉर्मेट में कुल 226 मुकाबलों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

100वें टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने तोड़ा एलेन बॉर्डर का रिकॉर्ड

सोशल मीडिया
Read Now