अमर उजाला
Wed, 24 April 2024
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया
दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिले। उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने पिता को खास अंदाज में बधाई दी
सारा ने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह अपने पिता के साथ खेलती नजर आ रही हैं
सारा ने इसके साथ कैप्शन लिखा, "मेरे बाबा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं"
सचिन ने 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले
सचिन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.52 के औसत से 34357 रन बनाए हैं
सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इतना ही नहीं सचिन ने सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए हैं और कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है
IPL में DC के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने पंत